फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दिवाली के बाद बढ़े सांस और पेट की बीमारियों के मरीज

विज्ञापन
फिजीशियन ओपीडी में मरीजों को परामर्श देते डॉ. कौशलेंद्र प्रकाश। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। दिवाली पर आतिशबाजी से खराब हुई हवा की गुणवत्ता ने सांस के मरीजों को परेशान कर दिया। उधर त्योहार पर मिठाई और अनियमित खानपान ने लोगों के पाचन तंत्र पर असर डाला। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 312 मरीज इन्हीं समस्याओं से पीड़ित आए।
विज्ञापन

दिवाली की रात आतिशबाजी से वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ा। हवा में पीएम 2.5 और पीएम 10 की मात्रा कई गुना बढ़ गई है। ये सूक्ष्म कण फेफड़ों में जाकर लोगों को बीमार कर रहे हैं। इससे दमा, ब्रोंकाइटिस और श्वसन संबंधी बीमारियां बढ़ी हैं। खासकर बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं, सांस और हृदय रोगियों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। तला-भुना, मीठा और भारी खाना खाने से एसिडिटी, सूजन, उल्टी व दस्त जैसी परेशानियां भी बढ़ी हैं। सीएमएस डॉ. एसके शुक्ला ने बताया कि ऐसे मरीजों के इलाज के लिए पहले से इंतजाम पूरे कर लिए गए थे।

इमरजेंसी वार्ड में 25 पेट रोगी भर्ती
दिवाली पर ओपीडी दो दिनों तक आधे समय तक संचालित हुई। इस दौरान मरीज इलाज के लिए इमरजेंसी वार्ड पर निर्भर रहे। अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार रविवार और सोमवार को इमरजेंसी वार्ड में 25 पेट रोग के मरीज भर्ती किए गए। वहीं, सांस संबंधी बीमारियों के 16 गंभीर मरीजों को भी भर्ती कर इलाज दिया गया।
विज्ञापन


धुआं ज्यादा हाेने पर बाहर निकलने से बचें
फिजीशियन डॉ. कौशलेंद्र प्रकाश ने मरीजों को महत्वपूर्ण हिदायतें दी हैं। उन्होंने कहा कि सुबह-शाम धुआं ज्यादा होने पर बाहर निकलने और खुले में व्यायाम से बचें। सांस के मरीज इनहेलर या निर्धारित दवा न छोड़ें और सांस फूलने पर अस्पताल पहुंचें। पेट की समस्याओं से पीड़ित मरीज तला-भुना, ज्यादा मीठा और भारी भोजन से बचें। खूब पानी पीयें, हल्का भोजन करें और उल्टी, दस्त या तेज पेट दर्द होने पर डाॅक्टर से सलाह अवश्य लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें