फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: आज से मुख्यालय पर रहेंगे सभी डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। दिवाली पर आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। त्योहार के दौरान पटाखों से झुलसने, आंख में चोट लगने और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका के मद्देनजर आज से सभी डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टॉफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इसके साथ ही इन्हें तीन दिनों तक जिला मुख्यालय पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

दिवाली के दौरान हर साल कई लोग पटाखों से झुलसने और हादसों का शिकार होकर अस्पताल पहुंचते हैं। इन्हें बेहतर उपचार देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत गंभीर मरीजों को त्वरित चिकित्सकीय सहायता देने के लिए डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टॉफ को तीन दिन तक मुख्यालय पर ही रहना होगा। वहीं फिजिशियन, नेत्र रोग विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषज्ञ और सर्जन को भी ऑन कॉल उपलब्ध रहने का आदेश दिया गया है। आग से झुलसे मरीजों के लिए जिला अस्पताल में आठ बेड का बर्न वार्ड संचालित है। हालांकि त्योहार में पटाखों से जलने वाले गंभीर मरीजों को भर्ती कर इलाज देने के लिए अलग से 10 बेड आरक्षित किए गए हैं। इसके साथ ही डायल 102 व 108 एंबुलेंस को भी एलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमएस डॉ. एसके शुक्ला ने बताया कि ड्यूटी रोस्टर बनाया गया है। सभी डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टॉफ को ऑनकाल उपलब्ध होने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही बर्न के मरीजों को इलाज देने के लिए पर्याप्त मात्रा में सिल्वर एक्स का स्टॉक उपलब्ध कराया गया है।

इंसेट
आग से झुलसने पर ये करें
झुलसने की स्थिति में सबसे पहले खुद को आग से दूर करें। जले हुए हिस्से को 10 से 15 मिनट तक ठंडे पानी से धोएं। कपड़े से चिपके जले हुए कपड़े को न खींचें। घाव पर टूथपेस्ट, घी, तेल या बर्फ न लगाएं। साफ कपड़े या पट्टी से ढकें और तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाएं। गंभीर जलने में बिना देर किए इमरजेंसी सेवा का उपयोग करें।
विज्ञापन

-
इंसेट
सीएचसी में चार बेड आरक्षित
आग से झुलसे व घायलों को स्थानीय स्तर पर त्वरित उपचार देने के लिए सीएचसी स्तर पर भी व्यवस्थाएं की गई हैं। सीएमओ डॉ. एके शर्मा के मुताबिक दिवाली के मद्देनजर जनपद की सभी 16 सीएचसी में चार बेड आरक्षित किए गए हैं। यहां सामान्य मरीजों को इलाज दिया जाएगा। गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर समुचित इलाज के प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें