फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गांजा तस्कर को 13 माह की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। गांजा तस्कर को न्यायलय ने 13 माह के कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पर सात हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया गया है। गंगाघाट पुलिस ने 10 फरवरी 2022 को क्षेत्र के मनोहर नगर मोहल्ला निवासी अमित गौतम को 1.250 किलो गांजे के साथ पकड़ा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य जुटाए गए और 12 मार्च 2022 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया। शनिवार को मुकदमे की सुनवाई पूरी हुई। न्यायाधीश अंकिता शुक्ला ने अभियोजन पक्ष की दलील व साक्ष्य अवलोकन कर दोषी को 13 माह के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा सात हजार अर्थदंड भी लगाया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें