फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की न्यायालय में हुई पेशी, खुद की बहस

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण के दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की उनके खिलाफ दर्ज तीन मुकदमों में एसीजेएम प्रथम कोर्ट में पेशी हुई। सदर कोतवाली में वर्ष 2029 में दर्ज हुए न्यायिक अभिलेखों में सफेदा (व्हाइटनर) लगाकर अनुचित लाभ लेने के मुकदमे में विवेचक के बयान हुए। पीड़िता के चाचा ने अपने मुकदमे में खुद ही जिरह की। मुकदमों में अगली पेशी 21 अक्तूबर तय की गई है। पेशी के बाद दिल्ली पुलिस उन्हें साथ लेकर तिहाड़ जेल रवाना हो गई।
विज्ञापन


तिहाड़ जेल में बंद, दुष्कर्म पीड़िता के चाचा के खिलाफ दर्ज मुकदमों में पेशी के लिए दिल्ली पुलिस बुधवार रात उन्नाव लेकर पहुंची। बृहस्पतिवार सुबह कड़ी सुरक्षा में उन्हें एसीजेएम प्रथम न्यायालय में पेश किया। सदर कोतवाली व माखी थाना में दर्ज मुकदमों में तीन में पेशी हुई। इनमें न्यायिक अभिलेखों में सफेदा लगाकर गैंगस्टर के मुकदमे में अनुचित लाभ लेने का आरोप है।
मुकदमे में विवेचक अमर सिंह की गवाही हुई। पीड़िता के चाचा ने खुद भी बहस करते हुए बार-बार अपने पक्ष रखे। दो मुकदमों में जिरह जारी पूरी नहीं हो सकी। न्यायालय ने मुकदमों की सुनवाई के लिए अगली पेशी तारीख 21 अक्तूबर तय की है। पेशी के बाद दिल्ली पुलिस टीम, उन्हें साथ लेकर दिल्ली के लिए लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें