फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: डेंगू की चपेट में आया छह साल का बच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में डेंगू का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में छह वर्षीय बच्चा डेंगू पॉजिटिव मिला है। जिले में अब तक 39 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन

बारिश के बाद जलभराव के कारण मच्छरों की तादाद तेजी से बढ़ गई है। इसका डंक लोगों को संक्रमण का शिकार बना रहा है। रोजाना किसी न किसी मरीज में डेंगू की पुष्टि हो रही है। शुक्लागंज के चंपापुरवा मोहल्ला निवासी छह वर्षीय बच्चा कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर लक्षण देखकर डेंगू की जांच कराई तो संक्रमित मिला।
सीएमओ डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि बारिश के बाद संक्रामक बीमारियां तेजी से बढ़ती हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों से घर व आसपास जलभराव न होने देने, मच्छरों से बचाव करने के लिए जागरूक कर रही हैं। संक्रमितों के घर व आसपास, निरोधात्मक कार्रवाई भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें