संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। जिला महिला अस्पताल के कार्यवाहक सीएमएस पर सरकारी बिजली से निजी इलेक्ट्रिक कार चार्ज करने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी फोटो भी वायरल हो रही है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल फोटो की पुष्टि नहीं करती है।
जिला महिला अस्पताल में मरीजों की जरूरी सुविधाओं के लिए शासन द्वारा हर माह करीब 10 लाख रुपये का बिजली बिल वहन किया जाता है। यह बिजली सीपैप, ऑक्सीजन मशीन, लैब उपकरण, वार्डों तथा अन्य चिकित्सा उपकरणों के संचालन में उपयोग होती है। आरोप है कि अस्पताल के कार्यवाहक सीएमएस डॉ. अरविंद आनंद निजी इलेक्ट्रिक कार अस्पताल परिसर में चार्ज कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए।