फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पोस्टमार्टम हाउस उगाही प्रकरण में टीम ने सीएमओ को सौंपी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पोस्टमार्टम हाउस में शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी के नाम पर मृतका के परिजनों से रुपये मांगने के मामले की जांच पूरी हो गई है। टीम में शामिल दो एसीएमओ ने अपनी रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी है।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कुशलीखेड़ा गांव निवासी रूबी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने अजगैन मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया था। प्रसव के बाद उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया था। इसके बाद शव के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए गए थे। 21 अगस्त को परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो वहां मौजूद वीडियोग्राफर ने प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग के बदले पांच हजार रुपये मांगे।
मामला सामने आने पर एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह की मौजूदगी में आरोपी ने रुपये लेने की बात स्वीकार की और 2500 रुपये वापस किए। इसके बाद डीएम घनश्याम मीना ने सीएमओ डॉ. एके शर्मा को गहन जांच के निर्देश दिए। 22 अगस्त को डॉ. जयराम सिंह और डॉ. नरेंद्र सिंह की दो सदस्यीय टीम गठित की गई थी।
विज्ञापन

टीम ने फार्मासिस्ट, वीडियोग्राफर व पोस्टमार्टम हाउस में तैनात कर्मियों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए थे। 45 दिन बाद टीम ने रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी है। एसीएमओ डॉ. जयराम सिंह ने बताया कि रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी गई है। सीएमओ स्तर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें