फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक और महिला को डेंगू. अब तक 28 लोग चपेट में आए

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बारिश के बाद डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को एक महिला में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई। अब जिले में मरीजों की संख्या 28 हो गई है।
विज्ञापन

हिलौली ब्लॉक की 55 वर्षीय महिला को कई दिनों से बुखार था। हालत बिगड़ने पर परिजन लखनऊ के सिविल अस्पताल ले गए। वहां जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई और उनका उपचार किया जा रहा है। फिजिशियन डॉ. कौशलेंद्र प्रकाश ने बताया कि डेंगू एडीज एजिप्टाई मच्छर के काटने से फैलने वाली वायरल बीमारी है। यह मच्छर साफ पानी में अंडे देता है। लोगों को जलभराव रोकने और मच्छरों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। किसी भी लक्षण पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें