फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सर्दी-जुकाम के 75 मरीजों ने कराया इलाज

विज्ञापन
ओपीडी में डॉ. तपन गुप्ता के कमरे में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
पुरवा। मौसम में बदलाव लोगों को बीमारियों की गिरफ्त में ले रहा है। इन दिनों सीएचसी में सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या फिर बढ़ने लगी है। बुधवार को सर्दी-जुकाम के 75 मरीजों ने इलाज कराया।डॉक्टर मरीजों को दवा के साथ मौसम के अनुकूल खानपान का परामर्श दे रहे हैं। दिन और रात के तापमान का अंतर लोगों की सेहत प्रभावित कर रहा है। खासकर कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग जल्द बीमार हो रहे हैं। यही वजह है कि सीएचसी में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इन दिनों औसतन 300 मरीज चिकित्सकीय परामर्श के लिए सीएचसी पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकांश मरीज बुखार, खांसी, जुकाम से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

बुधवार को ओपीडी में सर्दी-जुकाम के 75 और बुखार के 55 मरीज पहुंचे। इनमें लंबे समय से बीमार 28 मरीजों की खून की जांच कराई गई। डॉ. तपन गुप्ता ने बताया कि मरीजों को पौष्टिक आहार लेने, स्वच्छता का ध्यान रखने और संक्रमित बीमारियों से ग्रसित लोगों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें