फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नाटिका से बताया परिवार नियोजन का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला महिला अस्पताल में मंगलवार को विशेष नियत सेवा दिवस के तहत शिविर लगाया गया। इसमें 82 लोगों को परिवार नियोजन की सेवाएं दी गईं। कलाकारों ने लघु नाटिका से परिवार नियोजन का महत्व समझाया।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. तौसीफ हुसैन रिजवी ने बताया कि 25 महिलाओं को अंतरा इंजेक्शन लगाए गए। 25 महिलाओं को कॉपर टी की सुविधा मिली। 30 महिला और दो पुरुषों की लैप्रोस्कोपी के जरिये सेवाएं दी गईं। नंदा आर्टिस्ट ग्रुप ने लघु नाटिका से लोगों को जागरूक किया।
बताया कि आशा कार्यकर्ताओं ने पहले से चुने लोगों को शिविर में बुलाया था। शिविर सुबह दस बजे से शुरू हुआ। प्रशिक्षित डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों ने लाभार्थियों को जानकारी दी। उनकी जरूरत और मेडिकल जांच के अनुसार सलाह दी गई। कार्यक्रम में डॉ. अर्चना, डॉ. निधि और डॉ. अखिलेश विक्रम मौजूद रहे। परिवार नियोजन परामर्शदाता पूजा सिंह भी वहां उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें