फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: डेंगू की चपेट में आए दो और युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 21 पहुंच गई है।
विज्ञापन

हिलौली ब्लॉक के मौरावां निवासी 45 वर्षीय युवक को कई दिनों से बुखार आ रहा था। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे लेकर लखनऊ के एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं शहर के इब्राहिमाबाद मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय युवक कानपुर के एक निजी अस्पताल की जांच में डेंगू पॉजिटिव मिला है।
सीएमओ डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि डेंगू एक संक्रामक वायरल बीमारी है। जो एडीज एजिप्टाई मच्छरों का काटने से फैलती है। बारिश के मौसम में मच्छरों की तादात बढ़ने से डेंगू संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ा है। लोगों को मच्छरों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। संक्रमित मरीजों के घर व आसपास में टीम भेजकर निरोधात्मक कार्रवाई कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें