फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ट्रैक पर लेटा रहा युवक, 10 मिनट खड़ी रही पैसेंजर ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। कानपुर से बालामऊ जा रही पैसेंजर ट्रेन को ट्रैक पर लेटे युवक के कारण करीब 10 मिनट तक रोकना पड़ा। चालक ने यात्रियों के साथ मिलकर युवक को ट्रैक से हटाया। इसके बाद ही ट्रेन रवाना हो सकी।
विज्ञापन

यह घटना नगर के रेलवे प्लेटफॉर्म से करीब 5:30 बजे ट्रेन के रवाना होने के बाद हुई। ट्रेन लगभग 100 मीटर आगे बढ़ी थी, तभी चालक को ट्रैक पर एक युवक लेटा दिखाई दिया। चालक ने तत्काल आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। हार्न देने के बाद भी युवक के ट्रैक से न हटने पर चालक नीचे उतरा। यात्री और सहयोगी भी ट्रैक पर पहुंचे और युवक को सुरक्षित रूप से ट्रैक के किनारे किया। इससे ट्रेन को करीब 10 मिनट तक रुकना पड़ा।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लेटे युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। पुलिस चौकी प्रभारी धर्मराज सिंह ने बताया कि युवक हरदोई जिले के मल्लावां कोतवाली के सरैंया गांव का निवासी है। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि युवक नशे की हालत में ट्रैक पर लेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें