फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बीमारी से तीन की मौत, इमरजेंसी वार्ड में 43 भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में संक्रामक बीमारियों का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को अलग-अलग क्षेत्रों से गंभीर हालत में तीन मरीजों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

माखी निवासी रामकुमारी (82) की अचानक हालत बिगड़ गई। बेटा प्रमोद उन्हें लेकर रविवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचा। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना गांव निवासी अखिलेश सिंह (40) की पत्नी सीमा उन्हें गंभीर हालत में रविवार शाम करीब 4:20 बजे इमरजेंसी लेकर पहुंचीं। जांच के बाद डॉक्टरों ने अखिलेश को मृत घोषित कर दिया। इसी तरह सदर कोतवाली क्षेत्र के जामा मस्जिद निवासी शाकिर (60) को उनकी बेटी साहिबा इमरजेंसी लेकर पहुंचीं। डॉक्टरों ने शाकिर को भी मृत घोषित कर दिया। रविवार को इमरजेंसी वार्ड में 43 मरीज भर्ती किए गए। इनमें अधिकांश मरीज बुखार, डायरिया जैसी संक्रामक बीमारियों के शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें