फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बकाया 1.88 करोड़ मांगने पर व्यापारी को जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पान मसाला फैक्टरी को कच्चा माल सप्लाई करने वाले व्यापारी ने मालिक व उसके बेटे पर 1.88 करोड़ रुपये का भुगतान न करने, फर्जी चेक देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरु की है।
विज्ञापन

शहर निवासी व्यापारी धर्मेंद्र ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वर्ष 2018 से नेहरूबाग मगरवारा स्थित क्षिराज पान प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड में पान मसाला बनाने के लिए सुपाड़ी, कत्था, चूना समेत अन्य कच्चे माल की आपूर्ति करता था। शुरुआत में फैक्टरी प्रबंधन नकद भुगतान करता था। वर्ष 2019 से उधार में माल लिया जाने लगा। अगस्त 2020 तक कारोबार चलता रहा। इसके बाद फैक्टरी मालिक राजू पाल किसी मामले में जेल चला गया और उसका बेटा सौरभ पाल काम देखने लगा। मार्च 2021 में फैक्टरी अचानक बंद हो गई। इससे उसका करीब 1.88 करोड़ रुपये का भुगतान अटक गया। कई बार रुपये मांगने करने के बाद वर्ष 2024 में सौरभ पाल की ओर से चेक दिए गए जिसका भुगतान कराने के लिए वह बैंक पहुंचा तो चेक फर्जी होने की जानकारी मिली।
इसकी शिकायत करने पर आरोपियों ने आठ जुलाई 2026 को फोन कर गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। एसओ चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि व्यापारी की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें