बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के ठकपुरवा गांव में शुक्रवार को मोबाइल पर बात करने के बाद किशोरी ने आंगन के जाल में रस्सी के सहारे खुदकुशी कर ली। मौत की सूचना पर पुणे से पिता और भाई शनिवार को घर पहुंचे। पिता बेटी का शव देखकर बदहवाश हो गया। बक्सर घाट पर किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने घर में मौजूद मां व छोटी बहन के खेत जाने के बाद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था, जिसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई है। शनिवार को पुणे में रहने वाले पिता और भाई घर पहुंचे। बेटी का शव देखकर पिता बदहवास हो गए। वहां मौजूद लोगों ने ढांढस बंधाया। इसके बाद परिजनों ने किशोरी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान गांव में काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
उधर, किशोरी की मौत के बाद जहर खाने वाले किशोर का इलाज सौ शैय्या अस्पताल में किया जा रहा है। उसकी हालत में सुधार है। कोतवाल अश्विनी कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। शिकायती पत्र के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।