उन्नाव। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएससी) की एक्सरे टेक्नीशियन भर्ती में जिले के 13 युवाओं का चयन हुआ है। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के लोकभवन में नियुक्ति पत्र देंगे।
यूपीएसएससी द्वारा आयोजित इस भर्ती परीक्षा में जनपद के युवाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 पद हासिल किए हैं। चयनित अभ्यर्थियों में बांगरमऊ के अमन पटेल, साहुल पटेल, आदर्श कुमार पटेल, महेश कुमार, सफीपुर के मत्स्येन्द्र कुमार, बलदेवखेड़ा के सुशील कुमार, मौरावां के मनीष कुमार, सिविल लाइंस के अनुपम, सफीपुर के उमेश कुमार, जुराखन खेड़ा के विवेक तिवारी, मौरावां के रोहित दीक्षित, मोहन के रविकांत और चमियानी की ट्विंकल पटेल शामिल हैं। समारोह को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीएमओ डॉ. एके शर्मा ने बताया कि आज 11 बजे लोकभवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सीएम द्वारा नव चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।