फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: महाराष्ट्र पुलिस ने 20 करोड़ की ठगी के आरोपी को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। 20 करोड़ की ठगी करने के आरोपी को दो साल से तलाश कर रही महाराष्ट्र पुलिस ने बुधवार शाम अजगैन कोतवाली के नवाबगंज से गिरफ्तार कर लिया। सीजेएम न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड मंजूर होने पर महाराष्ट्र लेकर गई है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के सांगली जिले के धनवाड़ निवासी सुदर्शन होनवार पर 20 करोड़ रुपयों के गबन का आरोप है। महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात व धोखाधड़ी करने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की थी। दो साल से उसकी तलाश कर रही महाराष्ट्र पुलिस को उसके दो साल से अजगैन कोतवाली के नवाबगंज कस्बा में संतोषी माता मंदिर के पास किराये का कमरा लेकर रहने की सूचना मिली।
बुधवार शाम महाराष्ट्र पुलिस नवाबगंज पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को महाराष्ट्र ले जाने के लिए सीजेएम न्यायालय में ट्रांजिट रिमांड की अर्जी दाखिल की थी जिसे सीजेएम भाव्या तिवारी ने मंजूर किया। बुधवार रात 10:45 पर महाराष्ट्र पुलिस आरोपी को पुष्पक एक्सप्रेस से महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गई है। जहां उसे महाराष्ट्र प्रोटेक्शन ऑफ डिपॉजिटर्स इन फाइनेंशियल एस्टेब्लिशमेंट न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें