फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा/नवाबगंज। कोतवाली क्षेत्र के बछौरा गांव में शनिवार दोपहर अचानक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। इस दौरान मवेशियों को खोल रहा किसान दब गया। परिजन मलबा हटा कर निकाला और सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बछौरा गांव निवासी दीपक ने बताया कि पिता सुरेश (45) शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे घर के सामने कच्ची दीवार पर रखे छप्पर के नीचे बंधे मवेशियों को खोल रहे थे। इसी दौरान अचानक दीवार गिरने से वह मलबे में दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर दौड़े परिजनों व पड़ोसियों ने मलबा हटाकर निकाला और आनन-फानन नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले आए।
सीएचसी से मिले मेमो के आधार पर उपनिरीक्षक राघवेंद्र अग्निहोत्री ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान की मौत से पत्नी मंजरी, बेटे दीपक, अवधेश और बेटी प्रियंका समेत परिजन बेहाल हैं। कोतवाल भवन मौर्य ने बताया कि कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दब कर किसान की मौत हुई है। सीएचसी के मेमो पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें