फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे से नाले में गिरी कार, युवक की मौत, चार दोस्त घायल

विज्ञापन
ब्रजेश (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
सोनिक (उन्नाव)। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दही थाना क्षेत्र के वर्कशॉप मोड़ के पास शनिवार की सुबह चार बजे तेज रफ्तार कार आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने के दौरान बेकाबू होकर नाले में गिर गई। हादसे में कार सवार लखनऊ निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार साथ घायल हैं। इनको परिजन रेफर कराकर दूसरे अस्पताल लेकर चले गए।
विज्ञापन


लखनऊ जिले के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के न्यू ग्रोडा अमौसी निवासी सुरजीत कुशवाहा (29) पड़ोसी नितांशु (28), अरुण (27), संदीप शर्मा (31) और हमीरपुर जिले के सिमरा कोरारा निवासी ब्रजेश (28) के साथ शनिवार की सुबह कार से कानपुर जा रहे थे। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दही थाना क्षेत्र में रोडवेज वर्कशॉप मोड़ के पास सुबह करीब चार बजे आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने के दौरान कार बेकाबू होकर हाईवे किनारे नाले में गिर गई। हादसे में कार सवार पांचों युवक घायल हो गए।

पुलिस ने कार सवार युवकों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने ब्रजेश को मृत घोषित कर दिया। ब्रजेश के भाई महेंद्र ने बताया कि कार सुरजीत कुशवाहा की थी और सभी दोस्त किसी काम से कानपुर जा रहे थे। ब्रजेश कार में आगे वाली सीट पर बैठा था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। ब्रजेश लखनऊ में किराये पर रहकर चाट और गोलगप्पे बेचता था। ये सभी कहां जा रहे थे, इसकी जानकारी नहीं है। ब्रजेश की मौत से मां सोमवती, भाई इंद्रपाल व अन्य परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन


दही थाना अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि वाहन को ओवरटेक करने हादसा हुआ है। परिजनों को सूचना देकर बुला लिया गया है। उनकी तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



नाले के पास नहीं लगा है कोई संकेतक

हाईवे पर जिस जगह हादसा हुआ वहां नाले पर छोटी सी रेलिंग बनी है। वहां किसी प्रकार का कोई संकेतक या सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। यहां वाहन चालकों को सचेत करने के आवश्यक इंतजाम नहीं किए गए तो आने वाले दिनों में कोहरे के दौरान दृश्यता कम होने से यहां और भी बड़े हादसे हो सकते हैं।

वर्जन....

हाईवे पर सभी आवश्यक स्थानों पर संकेतक, रिफ्लेक्टर आदि लगे हैं। अगर कहीं पर टूट या उखड़ गए हैं तो उन्हें निर्माण एजेंसी के माध्यम से ठीक कराया जाएगा। आने वाले दिनों में कोहरा और हादसों के खतरे को देखते हुए निर्माण एजेंसी को पर्याप्त संकेतक और सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश पहले ही दे दिए हैं। -नवरतन, पीडी एनएचएआई।

ब्रजेश (फाइल फोटो)।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें