फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति करने नहीं, पूर्वजों की जन्मभूमि से जुड़ने आया हूं : बृजभूषण शरण

विज्ञापन
कार्यक्रम में संबोधित करते पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह। संवाद
विज्ञापन
असोहा (उन्नाव)। यहां राजनीति के लिए नहीं बल्कि पूर्वजों की जन्म व कर्म भूमि से जुड़ने आया हूं। यह बात पूर्व भाजपा सांसद व भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने कही।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के सेरवइया गांव स्थित पूर्वी देवी मंदिर प्रांगण में साज-सज्जा के लोकार्पण व सांस्कृतिक कार्यक्रम में आए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि उनके पूर्वज पुरवा तहसील के रंजीत पुरवा (पुरवा का पुराना नाम ) से गोंडा गए थे। पूर्वजों के इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि 1857 के दौर में अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष के कारण उनके पूर्वजों को यहां से जाना पड़ा था। बताया कि घर में बने ठाकुरद्वारे के जीर्णोद्धार के दौरान भी पूर्वजों से जुड़ी इन जानकारियों का उल्लेख मिला है। उन्नाव से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा पूर्वजों की जन्मभूमि पर आया हूं राजनीति करने नहीं आया। आयोजक सतीश त्रिपाठी ने सांसद का गदा भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में सपाइयों की सक्रियता व भाजपाई की दूरी पर चर्चा
कार्यक्रम का आयोजन सपा नेता व पूर्व प्रधान सतीश त्रिपाठी ने किया। पूर्व में पुरवा विधायक अनिल सिंह ने बृजभूषण शरण सिंह की उम्र को लेकर बयान भी दिया था। इसलिए ग्रामीण आयोजन को विधायक के बयान के प्रतिरोध के रूप में देख रहे हैं। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर भाजपा नेता बृजभूषण शरण के स्वागत में लगी होर्डिंगों में ज्यादातर में सपा नेता ही दिखे। भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। इसलिए यह कार्यक्रम क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों की चर्चाओं में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें