फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन देने जाते कांग्रेसी। स्रोत: कार्यकर्ता।
विज्ञापन
बांगरमऊ। एसआईआर और मतदाता सूची पुनरीक्षण में कथित अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इसमें बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। इसमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग की है।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता अधिवक्ता विदुषी बाजपेई के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने शुक्रवार को नगर में पैदल मार्च किया। इसके बाद ‘वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के नारे लगाते हुए तहसील पहुंचे कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। इसमें पात्र मतदाताओं के नाम बिना उचित प्रक्रिया के न हटाने, निर्वाचन आयोग के कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने, दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित अन्य नेताओं के साथ पुलिस के कथित दुर्व्यवहार की जांच कराने की मांग की गई।
इसके अलावा मुख्य निर्वाचन आयुक्त का इस्तीफे की मांग भी ज्ञापन में की गई। इस दौरान सौरभ त्रिवेदी, ताजुद्दीन अंसारी, अतुल शुक्ल, संजीव कुमार शुक्ल, वरुण तिवारी, महेंद्र कुमार मिश्रा, बबलू यादव, कृष्ण द्विवेदी आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें