एसडीएम को ज्ञापन देते व्यापार मंडल के पदाधिकारी। स्रोत: संगठन।
पुरवा। मिर्री चौराहे पर सड़क किनारे अतिक्रमण से आए दिन जाम लग रहा है। इस समस्या को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को एसडीएम को ज्ञापन दिया।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि मिर्री चौराहे से गुरुदेव आश्रम तक सड़क के दोनों ओर फल-सब्जी के ठेले और ई-रिक्शा खड़े होने से आवागमन बाधित होता है। सोमवार और बुधवार को बाजार लगने के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है। इससे स्थानीय व्यापारियों, राहगीरों, स्कूली बच्चों और आम नागरिकों को परेशानी होती है। सड़क पर अव्यवस्थित वाहनों और अतिक्रमण के कारण दुर्घटना की आशंका भी रहती है।
व्यापारियों ने इस समस्या के स्थायी निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। एसडीएम दिग्विजय सिंह ने बताया कि जल्द ही समस्या का निराकरण कराया जाएगा। ज्ञापन देने वालों गोविंदा गुप्ता, नीरज मिश्रा, अमित सोनी, आशीष गुप्ता, मोहम्मद नसीम अहमद, यश गुप्ता, मनोज साहू आदि व्यापारी शामिल रहे।