उन्नाव। विकास भवन सभागार में सोमवार को जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई। डीएम घनश्याम मीना ने निवेश मित्र में यूपीसीडा के लंबित प्रकरणों पर नाराजगी जताते हुए स्थित में सुधार न होने पर कार्रवाई की हिदायत दी।
बैठक में उद्यमियों ने डीएम के सामने जर्जर सड़कों, नाली निर्माण, भूमि उपयोग परिवर्तन, सीवर लाइन व वाटर लाइन जैसी समस्याएं रखीं। डीएम ने सभी की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। एचपी गैस प्लांट के बाहर सड़क पर गैस टैंकर खड़े होने के मामले में भी एआरटीओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार गोंड, सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह, एसडीएम सदर राजेश विश्वकर्मा, उपायुक्त उद्योग अन्य विभागों के अधिकारी व उद्यमी मौजूद रहे। (संवाद)