फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बारिश से बाढ़ प्रभावित गांवों के हालात बदतर

विज्ञापन
बाढ़ के पानी से भरे खेत में बारिश से गिरी धान की फसल। संवाद
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। कल्याणी नदी के उफनाने से आई बाढ़ के बाद दो दिनों से हो रही तेज बारिश से प्रभावित गांवों के हालात बद से बदतर हो गए हैं। छोट्टापुरवा के बाद अब लहरापुर और उसके दोनों मजरे चारों तरफ से घिर गए हैं। रास्तों पर पानी भरने से आवागमन बंद हो गया है। धान की फसल भी खेत में गिर गई है।
विज्ञापन

कल्याणी नदी उफनाने से बेहटाकच्छ, शिवलालपुरवा, कुशराजपुर, भिलोई, बाजीपुरवा, इच्छापुरवा, लोनारी, देवरिया, कछियनपुरवा, पकरियापुरवा, तकिया व छोट्टापुरवा आदि गांव पूरी तरह जलमग्न हैं। इन गांवों के आसपास की फसलें बाढ़ के पानी से डूब चुकी हैं। लहरापुर और उसके मजरे चिंगरपुरवा और ककरियापुरवा में बाढ़ का पानी घरों में पानी घुस गया है। लहरापुर-बिरैचामऊ, लहरापुर-चिंगरपुरवा, लहरापुर-ककरिहापुरवा, देवरिया-कछियनपुरवा आदि कई मार्गों पर घुटनों से अधिक पानी भर जाने के कारण आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है।
बाढ़ के पानी से जहां धान की फसलों को अधिक नुकसान न होने का अनुमान लगाया जा रहा था। वहीं, अब बारिश के पानी इस फसल को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। फूल के साथ ही बारिश में भीगने से पौधे पानी में गिर रहीं हैं। जिससे उनके सड़ने की प्रबल संभावना बन गई है। यदि यही स्थिति रही तो प्रभावित गांवों की स्थिति और भी भयावह हो जाएगी। अभी तक तहसील प्रशासन इन गांवों का जायजा लेने नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

एसडीएम बृजमोहन शुक्ला ने बताया कि जल्द ही लहरापुर, देवरिया व छोट्टापुरवा आदि गांवों का दौरा कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया जाएगा। फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराया जाएगा। 35 फीसदी से अधिक नुकसान पर फसल का मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।

बाढ़ और बारिश में गिरी दो घरों की कच्ची दीवारें
बाढ़ के पानी से घिरे गांवों में लगातार हो रही बारिश कच्चे घरों के लिए खतरनाक हो गई है। शनिवार को जमलापुर में बारिश के दौरान शिशु पाल और छोट्टापुरवा निवासी प्रमोद पाल की कच्ची दीवारें भरभराकर गिर गईं। गनीमत रही कि इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

बाढ़ के पानी से भरे खेत में बारिश से गिरी धान की फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें