फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सोहम मिस्टर और इशिका मिस फ्रेशर

विज्ञापन
मिस्टर प्रेशर चुने गए सोहम व मिस फ्रेशर इ​शिका चौधरी। स्रोत: यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
नवाबगंज। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में नए प्रवेशित छात्रों के लिए शुक्रवार को ‘फ्रेश जेन फिएस्टा’ का आयोजन किया गया। 0फ्रेशर पार्टी में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक गतिविधियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शाम को सेलिब्रिटी नाइट में पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा ने लाइव प्रस्तुति दी। इसमें सोहम को मिस्टर और इशिका चौधरी को मिस फ्रेशर चुना गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ वाइस चांसलर विनिथ कुमार नायर, वाइस चांसलर थिपेंद्र पाल सिंह और रजिस्ट्रार शाह हर्षल अनिल भाई ने किया। इसके बाद छात्रों ने डांस, सिंगिंग, डिबेट, फाइन आर्ट्स, मॉडलिंग, मेकअप और थिएटर जैसी प्रस्तुतियों में प्रतिभाग किया। अंतिम परिणाम में बीबीए के छात्र सोहम अरोड़ा को मिस्टर और एमबीए की छात्रा इशिका चौधरी को मिस फ्रेशर-2026 चुना गया। शाम को हुई सेलिब्रिटी नाइट में पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने लाइव प्रस्तुति दी। इस दौरान उनके लोकप्रिय पंजाबी गानों पर छात्र झूमते नजर आए। गायिका ने कहा कि छात्रों के बीच प्रस्तुति मेरा शानदार अनुभव रहा।

मिस्टर प्रेशर चुने गए सोहम व मिस फ्रेशर इशिका चौधरी। स्रोत: यूनिवर्सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें