फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 33 केवी लाइन पर गिरा पेड़, चार खंभे और लाइन क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
लाइन व मार्ग पर गिरे पेड़ को काटता बिजली निगम का कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
औरास। तेज बारिश के चलते शुक्रवार सुबह आठ बजे खोखापुर से आने वाली 33 केवी लाइन पर उन्नाव-चकलवंशी मार्ग पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। इससे चार खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। इससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई और मार्ग भी जाम हो गया। बिजली निगम कर्मियों ने पेड़ और खंभा हटवाकर रास्ता खाली कराया। बारिश जारी रहने से देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। करीब दो लाख लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

स्थानीय पावर हाउस से परौरी, जमालनगर, हाथी खेड़ा व स्थानीय फीडर की दो लाख की आबादी को बिजली आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे तेज हवा के साथ हुई बारिश में खोखापुर से आने वाली 33 केवी लाइन पर संडीला-चकलवंशी मार्ग पर हैदराबाद हनुमान मंदिर के पास यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। इससे चार खंभे और तार टूटकर गिर गए। इससे करीब चार किमी लंबा जाम लग गया।
सूचना पर पहुंचे जेई अंबिका प्रसाद यादव ने बरसात के बावजूद लाइनमैनों को बुलवाकर रास्ता खाली कराया। हालांकि बारिश तेज होने के कारण खंभा लगवाकर लाइन दुरुस्त करने का काम नहीं हो सका। देर शाम नगर पंचायत औरास की स्काईलिफ्ट के सहारे लाइनमैन लाइन दुरुस्त करने के प्रयास में जुटे रहें लेकिन 10 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई।
विज्ञापन

एसडीओ धर्मेंद्र राजपूत व जेई अंबिका प्रसाद यादव ने बताया कि तेज बारिश के चलते लाइन दुरुस्त करने का काम नहीं हो रहा है। बारिश थमते ही क्षतिग्रस्त लाइन दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें