फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पुल पर बाइक खड़ी कर युवक ने गंगा में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र में नानामऊ गंगा पुल से मुस्लिम युवक ने नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश करा रही है। युवक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर पतसिया निवासी इसरार उर्फ मुनीश (20) के रूप में हुई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मुनीश शनिवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे बाइक से नानामऊ गंगापुल पहुंचा। बाइक खड़ी करने के बाद नदी में छलांग लगा दी। यह देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोर व मोटरबोट के जरिये गंगा में कूदे युवक की तलाश करा रही है। खबर लिखे जाने से उसका कोई पता नहीं चल सका। वहीं, घटना की सूचना से परिजनों में चीख पुकार मच गई। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इस बारे में परिजन जानकारी नहीं दे सके।
कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि गंगा में एक युवक के कूदने की सूचना पर तलाश कराई जा रही है। परिजनों ने बताया कि वह जगतनगर में भाई के मेडिकल स्टोर पर बैठता है। उसने यह कदम क्यों उठाया इस बारे में कुछ नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें