पुरवा। सीएचसी की आरबीएसके टीम ने मंगलवार को भदनांग गांव स्थित प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों का परीक्षण किया। इसमें प्राथमिक विद्यालय के 66, उच्च प्राथमिक विद्यालय के 80 और आंगनबाड़ी के 28 बच्चों की जांच की गई। डॉ. विनीत प्रताप सिंह ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय में छह बच्चों में सिरदर्द, दो की आंखों से पानी आने और एक बच्चे में बुखार के लक्षण मिले। प्राथमिक विद्यालय में दो बच्चों में सिरदर्द, एक को बुखार और एक बच्चे में पेट दर्द की शिकायत मिली। आंगनबाड़ी के बच्चों की भी जांच की गई। सिरदर्द व आंख की समस्या से ग्रसित बच्चों को जांच व दवाओं के लिए बुधवार को सीएचसी बुलाया है। स्टाफ नर्स अर्चना भी रहीं। (संवाद)