फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: निर्माणाधीन पुलिया के पास पहले निकलने की होड़ लगा जाम

विज्ञापन
थाना गांव के सामने जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
चकलवंशी। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर दो पुलियों के निर्माण से राहगीरों को घंटों जाम से जूझना पड़ रहा है। मंगलवार को पहले निकलने की होड़ में भीषण जाम लग गया। बाद में पुलिस ने एक-एक छोर से वाहनों को निकलवा कर जाम खुलवाया। इस दौरान करीब एक किमी वाहनों की कतार लगी रही।
विज्ञापन

माखी थाना क्षेत्र के हरदोई-उन्नाव मार्ग पर डीहा और थाना गोशाला के पास पुलिया के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। यहां ठेकेदार आधी से अधिक सड़क खोदकर पुलिया का निर्माण करा रहा है। शेष बची सड़क से दोनों ओर के वाहन एक साथ पास नहीं हो पाते हैं। मंगलवार शाम चार बजे वाहनों की संख्या बढ़ने और पहले निकलने की होड़ में निर्माणाधीन पुलिया पर जाम लग गया। देखते ही देखते दोनों ओर करीब एक किमी लंबी वाहनों की कतार लग गई। जाम की सूचना पर पहुंचे दरोगा महेंद्र सिंह ने एक-एक छोर से वाहनों को पार कराया। करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका। थाना गांव की पुलिया से छूटे वाहन डीहा पुलिया पर फंस गए। इसी तरह वहां भी पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें