फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एडीओ पंचायत के स्पष्टीकरण से बीडीओ असंतुष्ट, कराएंगे जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। बिछिया ब्लॉक के कोरारी कला के आरआरसी सेंटर में रोपने के लिए आए पौधे सूख गए। इस मामले में एडीओ पंचायत ने 10 अगस्त को बीडीओ को स्पष्टीकरण सौंपा। स्पष्टीकरण से असंतुष्ट बीडीओ फहद खान ने दो सदस्यीय जांच समिति गठित की है।
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर रोपने के लिए कोरारी कला गांव में पौधे आए थे। ये पौधे आरआरसी सेंटर पर पड़े-पड़े ही सूख गए। अमर उजाला ने छह अगस्त को इसकी खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। बीडीओ फहद खान ने खबर का संज्ञान लेते हुए एडीओ पंचायत से स्पष्टीकरण मांगा था। एडीओ पंचायत संदीप मिश्रा ने बताया कि पौधे उनके कार्यभार संभालने से पहले आए थे। कहा कि सात जुलाई को सचिव कामिनी वर्मा का स्थानांतरण हुआ था जबकि पौधे 12 जुलाई को गांव पहुंचे और उन्हें 17 जुलाई को कोरारी कला का चार्ज मिला। बीडीओ ने एडीओ पंचायत का स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं माना है। उन्होंने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति बनाई है। इसमें लघु सिंचाई विभाग के जेई सूर्यनाथ और एपीओ योगेश शामिल हैं। समिति से पांच दिन में जांच रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इनसेट...
तैनाती के बाद क्यों नहीं रोपवाए पौधेएडीओ पंचायत संदीप मिश्रा ने तैनाती न होने का हवाला दिया है लेकिन सवाल है कि तैनाती के बाद भी उन्होंने पौधों को रोपित क्यों नहीं कराया। करीब 1500 पौधे किसकी उदासीनता से सूख गए, यह तय होना आवश्यक है। ब्लॉक के आवश्यक कार्यों की जिम्मेदारी बीडीओ के बाद एडीओ पंचायत की होती है। जानकारों के अनुसार, पूरे ब्लॉक में पौधों के रोपण की निगरानी एडीओ पंचायत ही करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें