चकलवंशी। रिश्तेदार ने युवती के अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर पहले उस पर शादी का दबाव बनाया। बात न बनने उसने फोटो और वीडियो वायरल कर दिए। इससे युवती का दूसरी जगह तय रिश्ता टूट गया। पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
माखी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि अचलगंज थाना क्षेत्र के हड़हा निवासी रिश्तेदार सुजीत का घर आना-जाना था। इसी दौरान उसने नहाते समय उसकी फोटो और वीडियो बना लिए। मोबाइल एप से इन्हें आपत्तिजनक बनाकर वायरल करने की धमकी देकर शादी का दबाव बनाया। इस पर परिवार के लोगों ने समझाकर मामला शांत करा दिया।
पिता ने बेटी की शादी दूसरी जगह तय कर दी। एक मई को गोद भराई रस्म भी हो गई और बरात के लिए 14 मई 2027 की तारीख तय हुई थी। इसकी जानकारी आरोपी को हुई तो उसने आपत्तिजनक फोटो उसके मंगेतर को भेज दिया जिससे उसका तय रिश्ता टूट गया। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है।