फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एससीएसटी आयोग के सदस्य ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। एससीएसटी आयोग सदस्य रमेश चंद्र कुंडे शुक्रवार को नगर पंचातय पहुंचे। उन्होंने यहां सफाई कर्मियों की समस्याएं सुनी। इसके बाद नगर के एक पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नगर को मोहल्ला मिर्दहन टोला निवासी मोनू परिवार के साथ नौ जुलाई को बेटे का मुंडन कराने ईको कार से वाराणसी जा रहे थे। प्रयागराज के सोरांव थाना क्षेत्र में उनकी कार की टक्कर ट्रक से हो गई थी। हादसे में उनकी डेढ़ वर्षीय बेटी नित्या की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि घायल पत्नी आरती की 12 जुलाई को उपचार के दौरान लखनऊ में मौत हुई थी।
हादसे की जानकारी पर एससीएसटी आयोग के सदस्य व अपना दल एस के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश चंद्र कुंडे ने मोनू के घर पहुंच शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकार से हर संभव मदद दिलाई जाएगी। इससे पूर्व उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने ईओ संदीप कुमार से सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के तत्काल समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान चेयरमैन रेनू गुप्ता, राजू गुप्ता, पंकज, कपिल, अंकित, सुजीत आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें