फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कस्तूरबा गांधी विद्यालय परिसर में भरा बारिश का पानी

विज्ञापन
फोटो-11- कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर में भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। नगर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से परिसर में बरसात का पानी भर गया है। परिसर में कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय भी संचालित है। जलभराव से दोनों विद्यालयों की छात्राओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

नगर में हरदोई-उन्नाव मार्ग पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित है। इसी परिसर में ही कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय भी संचालित है। परिसर में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। इससे बारिश का पानी घुटनों तक परिसर में भर जाता है। बृहस्पतिवार की शाम हुई तेज बारिश से करीब दो फिट तक पानी भर गया। परिसर में जलभराव होने से दो विद्यालयों में अध्ययनरत करीब 150 छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। छात्राओं और शिक्षिकाओं में मच्छरों की अधिकता से संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है।
वार्डन नीतू कुशवाहा ने विभाग से जल्द इस गंभीर समस्या का समाधान किए जाने की मांग की है। बीईओ संजय कुमार ने बताया कि जल्द ही नगर पंचायत कार्यालय से इस समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन


बारिश में मंडी बनी टापू, बहीं सब्जियां
बृहस्पतिवार की शाम करीब डेढ़ घंटे तक मूसलाधार बारिश में नगर की सब्जी मंडी टापू बन गई। पानी के तेज बहाव कई दुकानदारों की सब्जियां बह गई। इससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ा। शुक्रवार को मंडी में जलभराव की समस्या बनी रही। इससे खरीदारी करने पहुंचे ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें