फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। रेलवे स्टेशन के पास शनिवार की सुबह इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

उन्नाव-रायबरेली रेलवे ट्रैक पर बीघापुर रेलवे स्टेशन के पास सुबह 10:45 बजे मगरायर निवासी रामकुमार (70) की कानपुर से प्रयागराज जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आकर मौत हो गई। बड़े बेटे राम औतार ने बताया कि पिता सुबह बाजार जाने के लिए घर से निकले थे। दोपहर 12 बजे पुलिस ने उनके ट्रेन की चपेट में आने की सूचना दी। रामऔतार के अलावा वृद्ध के दो और बेटे राहुल और पारुल हैं। राहुल विदेश में काम करता है। मौजूदा समय में वह गांव आया है। रामकुमार बडे़ बेटे और बहू के साथ रहते थे। पड़ोसियों में चर्चा में है कि पारिवारिक कलह के चलते उन्होंने आत्महत्या की है।
थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार कटियार ने बताया स्टेशन मास्टर की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटना स्थल रेलवे पुलिस के कार्यक्षेत्र का था। इसलिए जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें