फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पैर फिसलने से तालाब में गिरा युवक, डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। कस्बे में शुक्रवार की शाम बकरी चरा रहा युवक पैर फिसलने से तालाब में डूब गया। परिजन ने उसे निकालकर सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत फतेहपुर चौरासी के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी रामकुमार ने बताया कि बड़े भाई रामबाबू (32) शुक्रवार की शाम घर के पीछे तालाब के किनारे बकरी चरा रहा थे। अचानक बकरी जलकुंभी से भरे तालाब की ओर चली गई। बकरी को खदेड़ने के दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में डूब गए। परिजन व आसपास के लोगों ने मशक्कत के बाद तालाब से निकालकर सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामबाबू अविवाहित थे। वह मजदूरी व पुताई का काम करते थे। उनकी मौत से परिजन बेहाल हैं। एसओ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि सीएचसी के मेमो पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें