फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग, छह बाइक और कीमती सामान जला

विज्ञापन
फोटो- 6-आग की लपटों से घिरी दुकान। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
अचलगंज। थाना क्षेत्र के बंदीपुरवा चौराहे पर रविवार देर रात ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लग गई। घटना में दुकान में मरम्मत के लिए आई छह बाइकों समेत अन्य कीमती सामान जल गया। पीड़ित ने आग लगाने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

अचलगंज थाना के त्रिभुवनखेड़ा-दुधौड़ा मार्ग पर बंदीपुरवा चौराहे पर गांव के ही अमित निषाद की बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। पिता-पुत्र इसी दुकान पर काम करते हैं। अमित के मुताबिक रविवार की रात नौ बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया था। रात करीब साढ़े 11 बजे पड़ोसी दुकानदार ने आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंच कर अन्य लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
जब तक आग पर काबू पाया तब तक दुकान में मरम्मत के लिए आईं छह बाइकों समेत अन्य कीमती पुर्जे जल गए। पीड़ित ने बदरका चौकी पुलिस तहरीर देकर अज्ञात लोगों पर आग लगाने की आशंका जताई है। एसओ सुब्रत नारायण त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें