फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ई-स्टांप के विरोध में करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

विज्ञापन
फोटो-5- सब रजिस्ट्रार प्रभात सिंह को ज्ञापन देते स्टांप विक्रेता। संवाद
विज्ञापन
पाटन। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर तहसील स्टांप विक्रेता संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सब रजिस्ट्रार बीघापुर को सौंपा। संघ ने ई-स्टांप और ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है।
विज्ञापन

शनिवार को तहसील बीघापुर में जिला अध्यक्ष शिवनाथ की अगुवाई में स्टांप विक्रेताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सब रजिस्ट्रार प्रभात सिंह को दिया। इसमें बताया कि प्रदेश में लागू की गई ई-पंजीकरण व्यवस्था से स्टांप वेन्डर्स/एसीसी आदि का रोजगार समाप्त हो जाएगा। स्टांप विक्रेता शिवनाथ ने कहा कि सरकार जब तक इसका कोई हल नहीं निकालती तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। ज्ञापन वालों में तहसील अध्यक्ष नरेश चंद्र तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, श्रवण तिवारी, आशुतोष, हिमांशु पटेल, शिवकंठ, योगेंद्र, मुन्नी लाल आदि स्टांप विक्रेता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें