फोटो-3-शिकायत लेकर उपखंड कार्यालय मियागंज पहुंचे ग्रामीण। संवाद
सफीपुर। मियागंज ब्लॉक के रसाल खेड़ा गांव के ग्रामीणों ने एसडीओ कार्यालय पहुंचकर बिजली समस्या बताई। ज्ञापन देकर बिजली आपूर्ति सुधारने की मांग की।
मंगलवार दोपहर 25 से अधिक ग्रामीण उप खंड कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीओ धर्मेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में करीब डेढ़ माह से बिजली आपूर्ति बदहाल है। कौशलेंद्र कुमार, सज्जाद और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बिजली एक-दो दिन आती है। फिर तीन-चार दिनों तक नहीं आती है। फोन करने पर भी लाइनमैन नहीं आता। ग्रामीण चंदा जुटाकर बिजली दुरुस्त कराते हैं। एसडीओ धर्मेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को जल्द टीम भेजकर समस्या समाधान का आश्वासन दिया।