चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र में एक युवक का नग्न शव नहर से मिलने से सनसनी फैल गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की सूचना पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शिनाख्त न हो पाने पर शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।
माखी थाना क्षेत्र में शारदा नहर मुख्य ब्रांच पर बने टेनई पुल के नीचे बुधवार शाम एक युवक का शव देख गया। ग्राम प्रधान छेदाना के बेटे राधेश्याम की सूचना पर पुलिस ने शव को निकलवाया। स्थानीय लोगों से शिनाख्त कराने के प्रयास किए लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि शव कई दिन पुराना है, इससे उसकी उम्र का सही अनुमान नहीं लग पा रहा है। पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। (संवाद)