फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: तहसील में भ्रष्टाचार व अव्यवस्थाओं का आरोप, एसडीएम को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। तहसील परिसर में कथित भ्रष्टाचार व अव्यवस्थाओं को लेकर सोशलिस्ट किसान सभा के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। इसमें की गई मांगों पर कार्रवाई न होने पर 22 मई से धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोशलिस्ट किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा व जिलाध्यक्ष गरिमा दीक्षित एडवोकेट ने एसडीएम को सौंपे ज्ञपन में कहा कि तहसील में बिना रिश्वत कोई कार्य नहीं हो रहा और कुछ कर्मचारी व दलाल मिलकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। इस संबंध में पुराने कर्मचारियों की भूमिका की जांच कराने, कंप्यूटर कक्ष में दलाली रोकने व संदिग्ध कर्मचारियों के स्थानांतरण की मांग की गई है। साथ ही तहसील परिसर में चोरी की घटनाओं पर रोकने, सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने और खराब कैमरों को ठीक कराने की भी मांग की गई।
ज्ञापन में नेताओं ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न हुई तो मैंग्सेसे पुरस्कार प्राप्त संदीप पांडेय के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना किया जाएगा। ज्ञापन की प्रतियां मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें