फोटो-11- सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक श्रीकांत कटियार। स्रोत: पाठक
बांगरमऊ। विधायक श्रीकांत कटियार शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने ईओ को फोन कर बुलाया लेकिन वह नहीं पहुंचे। इस पर विधायक ने नाराजगी जताई।
पूर्व सभासद शिव शंकर निराला ने अस्पताल परिसर में पर्याप्त रोशनी न होने, पाइपलाइन लीकेज, पेयजल संकट व सफाई व्यवस्था न होने की शिकायत की। विधायक ने नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी को फोन कर तत्काल मौके पर बुलाया। हालांकि अधिशासी अधिकारी गुंजन गुप्ता नहीं पहुंची। इस पर विधायक ने नाराजगी जताई। बाद में पालिका परिषद के मुख्य लिपिक रविंद्र कुमार सीएचसी पहुंचे और कर्मचारियों को परिसर की प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। पाइपलाइन लीकेज जल्द ठीक कराने का आश्वासन दिया। विधायक के निर्देश पर अस्पताल परिसर की नियमित सफाई के लिए प्रतिदिन दो सफाई कर्मियों की तैनाती भी कर दी गई।