फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हल्की बारिश में कट गई 20 दिन पहले बनी पुलिया की दीवार

विज्ञापन
फोटो-16-अमीरपुर गंभीरपुर गांव के सामने बनी रेलिंग में बीच से गायब ईंटें। संवाद
विज्ञापन
बेहटा मुजावर। संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर शारदा नहर विभाग ने करीब 50 हजार की लागत से तीन माइनर पुलियों की सुरक्षा दीवार बनवाई थी लेकिन 20 दिन में ही यह टूटने लगी है। एक दीवार का नीचे का हिस्सा हल्की बरसात में ही गिर गया है।
विज्ञापन

20 दिन पहले शारदा नहर विभाग ने तीन माइनर नहर की पुलियों की मरम्मत कराई थी। दीवार न होने से पुलियों से वाहन सवारों के गिरने के खतरा था। इनमें अमीरपुर गंभीरपुर गांव के सामने बनी पुलिया की दीवार सोमवार को हुई हल्की बारिश में ही कट गई। नीचे से खोखली सुरक्षा की दीवार कभी भी ढह सकती है। विभाग के अवर अभियंता ज्ञानेश चौरसिया ने बताया कि निर्माण में गड़बड़ी की जांच कराई जाएगी। दीवार का निर्माण फिर से करवाया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें