फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पंचायत सहायकों ने किया प्रदर्शन, लेखपाल पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
फोटो-16- एडीओ पंचायत उदयवीर सिंह को ज्ञापन देते पंचायत सहायक।
विज्ञापन
मौरावां। पंचायत सहायकों ने मंगलवार को लेखपाल पर अभद्रता का आरोप लगाकर ब्लॉक परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद पुरवा एसडीएम को संबाेधित ज्ञापन एडीओ पंचायत उदयवीर सिंह को सौंपा। इसमें आरोपी लेखपाल पर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि असरेंद्रा ग्राम पंचायत में तैनात पंचायत सहायक आशीष कुमार को दो मई की रात करीब नौ बजे लेखपाल रज्जनलाल ने फोनकर फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति पूछी। तीन फार्म पूरे करने की जानकारी पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। सहायकों ने फोन पर लेखपाल से हुई बातचीत का आडियो मौजूद होने की बात भी कही है।
इससे पूर्व सोमवार को पंचायत सहायक आशीष ने एसडीएम पुरवा प्रमेश कुमार श्रीवास्तव को शिकायती पत्र दिया था। एसडीएम ने मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी है। प्रदर्शन में अनीता साहू, छाया यादव, मालती, सोनम, राखी पटेल, विकास, सूरज कुमार, अभिषेक कुमार आदि पंचायत सहायक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें