नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग पर वृद्ध महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला बहन के यहां से घर लौट रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के जंगपुर गांव निवासी छोटन्ना ने बताया कि मां गदा (65) सोमवार सुबह छतईखेड़ा निवासी मौसी कुसमा के घर गईं थीं। मंगलवार सुबह पैदल घर आ रहीं थीं। गांव के सामने ही लखनऊ-कानपुर रेलवे लाइन पार करते समय किसी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। उनके चार बेटे रमाकांत, छोटन्ना, रविकांत, निरहुआ और चार बेटियां सुशीला, शिवदेवी, शिवांशी, करीना हैं। निरहुआ को छोड़कर सभी विवाहित हैं। अजगैन कोतवाल सुरेश सिंह ने ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हुई है। बेटे की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।