फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए दो-दो प्रत्याशी मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन। बीघापुर-उन्नाव बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों की स्थित साफ हो गई है। अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए दो-दो प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में हैं। 15 मई को दोनों पदों के लिए मतदान होगा। वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद के लिए एक-एक नामांकन होने से दोनों का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय हो गया है।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद लिए कृष्ण पाल सिंह चौहान व राम प्रकाश शर्मा जबकि महामंत्री पद के लिए अजय कुमार व सुरेश कुमार चुनाव मैदान में हैं। वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सुनील कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष पद के लिए दीपक कुमार का एक-एक ही नामांकन होने के कारण दोनों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। चुनाव अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि अन्य पदों पर नामांकन न होने के कारण उनका चुनाव बाद में कराया जाएगा। 15 मई को अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। शाम साढ़े चार बजे के बाद मतगणना व परिणाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें