फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: आंधी से टूटकर गिरीं अमिया, बागवानों को तगड़ा नुकसान

विज्ञापन
फोटो-4- आंधी से गिरी अमिया की खटाई बनातीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
हसनगंज। तहसील क्षेत्र में बृहस्पतिवार की देर रात करीब नौ बजे तेज आंधी-तूफान से पेड़ों में लगी अमिया टूटकर गिर गईं। इससे बागवानों को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि बृहस्पतिवार की रात हल्की बारिश से आम की फसल को फायदा पहुंचने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

बागवान हरिमोहन, उमा शंकर, कौशल, मोनू, लल्लू ने बताया कि बारिश से आम की फसल पर लगने वाले हॉपर, लासी और छेदा जैसे कीट काफी हद तक धुल गए। इससे फसल को फायदा होने की उम्मीद है। हालांकि आंधी और तूफान में बड़े पैमाने पर कच्ची अमियां टूटकर गिर गई। शुक्रवार सुबह होते ही बागों में गिरी कच्ची अमिया को किसान इकट्ठा कर रहे हैं।

कृषि वैज्ञानिक डॉ. जय यादव ने बताया कि आंधी से आम की फसल को काफी नुकसान हुआ है लेकिन बारिश लाभकारी साबित होगी। मंडी परिषद के विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि अप्रैल महीने में कई बार आई आंधी और कुछ स्थानों पर ओले गिरने से आम की फसल को अबतक करीब पच्चीस फीसदी नुकसान हुआ है। हालांकि मौसम में बनी नमी फसल के लिए फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन




टूटी अमियां की खटाई बनाकर नुकसान की भरपाई में जुटीं महिलाएं
आंधी में टूटकर गिरी कच्ची अमियां को बागवानों के घरों की महिलाएं खटाई बनाने में जुट गईं हैं। शुक्रवार को इकट्ठा की गई अमिया को महिलाएं छील, काट कर उन्हें सुखाकर खटाई बनाने के उपक्रम में जुटी नजर आईं। बागवानों का कहना है कि बड़े पैमाने पर गिरी अमिया को सुखाकर उनकी खटाई बनाने से हुए नुकसान की कुछ हद तक भरपाई हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें