फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

विज्ञापन
फोटो-2- परियर तट पर गंगा में डुबकी लगाते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
परियर। बुद्ध पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्थानीय गंगा तट पर आस्था की डुबकी लगाई। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजन अर्चन कर दान आदि भी दिया।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के परियर गंगा तट पर बुद्ध पूर्णिमा पर दूर दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां गंगा के पावन जल में डुबकी लगाई। भोर पहर से शुरू हुआ यह क्रम देर शाम तक जारी रहा। तमाम श्रद्धालुओं ने बृहस्पतिवार शाम से ही गंगा तट पर डेरा जमा लिया और रात भर भजन कीर्तन कर शुक्रवार ब्रम्ह मुहूर्त में गंगा स्नान किया। श्रद्धालुओं ने स्नान पूजन कर तीर्थपुरोहितों को दान दक्षिणा देकर घर वापसी की। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने वापस होते हुए रास्ते मे पड़ने वाले बाबा बलखंडेश्वर मंदिर और जानकी कुंड में दर्शन पूजन भी किया। इस दौरान घाट पर पुलिस बल व राजस्व टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें