फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: टूटी बैरिकेडिंग और सुरक्षा जाली एक्सप्रेसवे को बना रही असुरक्षित

विज्ञापन
फोटो-12- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी के पास टूटे सुरक्षा उपकरण। संवाद
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे बांगरमऊ कोतवाली और बेहटामुजावर थाना क्षेत्रों की सीमा में असुरक्षित है। यहां वर्षों से लोहे के कटीले तार की बैरिकेडिंग से लेकर सुरक्षा जाली 100 मीटर तक टूटी है। इससे लोगों के साथ ही मवेशी एक्सप्रेसवे पर आसानी से पहुंच जाते हैं जो यात्रियों के लिए खतरा बन सकते हैं।
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आपातकाल में वायु सेवा के विमानों के लिए बांगरमऊ कोतवाली और बेहटामुजावर थाना क्षेत्र की सीमा पर साढ़े तीन किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी बनी है। हवाई पट्टी के दोनों लेन पर नसिरापुर और हैबतपुर के पास आपातकालीन कट बने हैं। नसिरापुर के सामने वर्षों से लोहे के कटीले तारों की बैरिकेडिंग, लोहे की सेफ्टी ग्रिल और सुरक्षा जाली करीब 100 मीटर तक टूटी है। रास्ता खुला होने से आम लोग लखनऊ या दिल्ली आदि शहरों को आने-जाने के लिए एक्सप्रेसवे पर आसानी से तो पहुंच ही जाते हैं। साथ ही आसपास विचरण करने वाले मवेशी भी एक्सप्रेसवे पर धमाचौकड़ी करते हैं। इससे इस स्थान पर एक्सप्रेसवे असुरक्षित बना है। किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।

यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी एके चंदेल ने बताया कि 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के कार्यक्रम के बाद हवाई पट्टी के पास टूटे सुरक्षा उपकरणों को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन


इनसे...


बंद हुई गोशाला के मवेशी एक्सप्रेसवे के आसपास करते हैं विचरण
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी के पास ही ग्राम नसिरापुर में संचालित गोशाला को पिछले वर्ष बंद कर दिया गया है। उसके मवेशी एक्सप्रेसवे के आसपास ही मंडराते रहते हैं। मौका पाकर आसानी से एक्सप्रेसवे पर पहुंचकर किसी अप्रिय घटना का सबब बन सकते हैं।

फोटो-12- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी के पास टूटे सुरक्षा उपकरण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें