फोटो-9- शिविर में कंपनी के सुरक्षा अधिकारी को प्रपत्र दिखाते अभ्यर्थी। संवाद
बांगरमऊ। ब्लॉक सभागार में मंगलवार को सिक्योरिटी गार्ड भर्ती के लिए शिविर का आयोजन किया गया। प्रचार प्रसार के अभाव में यहां सिर्फ ही अभ्यर्थी पहुंचे। इसके चलते शिविर निरस्त कर दिया गया।
ब्लॉक सभागार में सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड ग्रुप की ओर से सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर की भर्ती के लिए शिविर का आयोजन किया गया था। यहां सिर्फ दो अभ्यर्थी गोपाल कृष्ण और अनीता देवी ही पहुंचीं। कंपनी के सुरक्षा अधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए प्रचार प्रसार किया गया था। सिर्फ दो ही अभ्यर्थी पहुंचने पर भर्ती निरस्त कर दी गई। इसी तरह सोमवार को फतेहपुर चौरासी ब्लॉक में आयोजित शिविर में कोई भी अभ्यर्थी न पहुंचने पर भर्ती निरस्त कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि व्यापक प्रसार प्रचार कराकर जल्द ही भर्ती की अगली तिथि तय की जाएगी। (संवाद)