फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बाइकों की भिडंत में दो की मौत, दो घायल

विज्ञापन
फोटो-34- संदीप (फाइल फोटो)। फोटो- शिवशंकर (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
सोनिक (उन्नाव)। पुरवा मार्ग पर दही थाना क्षेत्र के दरोगाखेड़ा के पास बुधवार की शाम तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो की मौत हो गई जबकि दो घायल हैं। घायलों में एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। दूसरे का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के दुंदपुर परसंदन गांव निवासी संदीप (23) दही थाना क्षेत्र के गौरा निवासी बुआ के बेटे कमलेश (27) के साथ बुधवार की दोपहर चप्पल खरीदने गया था। शाम को लौटते समय दही पुरवा मार्ग पर दरोगाखेड़ा के पास आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करते समय बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर अजगैन कोतवाली क्षेत्र के गजाखेड़ा भौली निवासी शिवशंकर (30) मौसी के बेटे दही थाना क्षेत्र के मनिया गांव निवासी प्रेम (26) को छोड़ने उसके घर जा रहा था। हादसे में दोनों बाइक पर सवार चारों युवक घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने संदीप और शिवशंकर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रेम को परिजन उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ ले गए हैं। कमलेश का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
छोटे भाई आकाश ने बताया कि संदीप ट्रक चलाता था। उसकी मौत से मां शिया व विवाहित बहन नीशू समेत अन्य परिजन बेहाल है। शिवशंकर तीन-तीन भाइयों में बड़ा था। भाई वीरपाल ने बताया कि शिवशंकर पुणे में नौकरी करता था। वहां से आने पर मौसी का लड़का प्रेम मिलने आया था। उसे छोड़ने ही भाई जा रहा था तभी हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन




दही थाना अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में दो युवकों की मौत हुई है। दो घायलों का उपचार जारी है। शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों से संपर्क कर अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

फोटो-34- संदीप (फाइल फोटो)। फोटो- शिवशंकर (फाइल फोटो)।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें